पोर्न फिल्म दिखाकर नाबालिक लड़कियों से करते थे दुष्कर्म, 6 आरोपी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 02:56:33 PM
Minor girls raped, 6 accused arrested

केरल। केरल के मुत्तिल के एक अनाथआलय में नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुत्तिल में एक अनाथालय की सात नाबालिग लड़कियों से कथित तौर पर दुष्कर्म कं आरोप में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म मामले को लेकर 11 मामले दर्ज किए गए हैं। अनाथालय प्रशासन की शिकायत के बाद यौन अपराध कानून से बच्चों को संरक्षण देने वाले अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म पीडि़तों के बयान दर्ज किए गए हैं।

ये सभी 15 साल से कम उम्र की हैं और उनका मेडिकल भी कराया गया है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म से पहले इन लड़कियों को पोर्न फिल्में देखने पर मजबूर किया गया था। उन्होंने बताया कि इस अपराध में शामिल तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने इन लड़कियों के साथ करीब दो महिने तक यौन उत्पीडऩ किया।

वहीं मामले का खुलासा तब हुआ जब एक लडक़ी को पास ही स्थित एक दुकान से निकलते हुए अनाथालय में काम करने वाले कर्मचारी ने देख लिया। उसने जब लडक़ी से दुकान में जाने का कारण पूछा तो लडक़ी ने पूरे मामले के बारे में बताया। इसके बाद कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 
भाषा
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.