प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का प्रकोप

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 02:28:56 AM
maximum temperature rises with scorching heat in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान के अधिकतर हिस्सो में शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान मे एक डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, कोटा, बीकानेर और जोधपुर में लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर 46.4, चूरू और जैसलमेर में 46-46, कोटा 45.8, बीकानेर 45.5, जोधपुर 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.