तेलंगाना में नक्सली पकड़ा गया

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 07:12:39 PM
maoist arrested in telangana

करीमनगर/तेलंगाना। तेलंगाना के सिरसिला कस्बे में आज 30 साल के एक माओवादी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक के. विश्वजीत ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने सुथिली कांता चंद्रमौलि को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक देसी रिवॉल्वर, लैटरहैड और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी की मुहर मिली है।

एसपी के मुताबिक चंद्रमौलि उर्फ जंगम मोहन 2002 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था जब कतकूरी रामूलू उर्फ प्रवीण इसका कमांडर था।
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक उस समय चंद्रमौलि कथित तौर पर जबरन वसूली के मामलों में शामिल था। कुछ समय बाद वह मुंबई चला गया।
-भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.