मणिपुर: पुल से खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 02:23:03 PM
Manipur: 10 people killed in road accident

इम्फाल। पूर्वाेत्तर राज्य मणिपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर आज सवारियों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक महिला सहित 10 यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को नेशनल हाइवे-2 पर माखन पुल के निकट एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार एक महिला सहित 10 लोगों की मौत हो गई।

वहीं तीन यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह एक बस दीमापुर से इम्फाल की तरफ आ रही थी और तडक़े करीब तीन बजे वह पुल से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं बचाव दल करीब दो घंटे के बाद मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स और चकुमारी, ख्रीदजीफी, माखन गांव के ग्रामीणों ने मिलकर शवों को बस से बाहर निकाला।

पुलिस को संदेह जताया है कि बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि खाई में बस का अगला सिरा गिरा जिसके परिणामस्वरूप सामने की सीटों पर बैठे लोगों की मौत हुई। सभी शवों को निकाल लिया गया और हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वार्ता
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.