ममता ने घर में की काली पूजी

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 09:36:10 AM
 Mamata house black capital

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट इलाके के अपने घर में काली पूजा की। ममता ने कल दिन में उपवास रखा था और ‘भोग’ तैयार किया था।

उन्होंने कल रात अपने घर पर अतिविशिष्ट लोगों, कैबिनेट मंत्री, नेता और आम लोगों सहित कई मेहमानों की अगवानी की। ममता के घर पर पिछले तीन दशक से पूजा होती रही हैं।

अपनी पहचान समझे जानी वाली साड़ी और रबर के चप्पल पहनी हुई मुख्यमंत्री ने दोनों हाथ जोडक़र अपने एक मंजिला घर में आए लोगों को शुभकामनाएं दीं। इलाके में और उसके आसपास पुलिस ने सुरक्षा की व्यवस्थाएं बढ़ायी हुई थीं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.