उदयपुर में कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 2 के मौत की सूचना, 7 गंभीर रूप से झुलसे

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2017 06:59:11 PM
major fire at chemical factory in udaipur 7 severely scorched

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में एक कैमिकल फैक्ट्री में सोमवार को लगी भीषण आग में झुलसने से दो लोगों की मौत और 7 जनों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है। लेकिन अधिकारिक रूप से मृतकों की पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जब तक आग नहीं बुझेगी तब तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकेगी। गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

प्राप्त प्रथम जानकारी के अनुसार, सुखेर औद्योगिक क्षेत्र स्थित दीपक कैमिकल फैक्ट्री में दोपहर 3 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री में लगातार धमाके हुए जिससे आग ने विक्राल रूप ले लिया। घटना की जानकारी लगते ही उदयपुर जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, एसपी आरपी गोयल, एडिशनल कलक्टर ओपी बुनकर सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब दो दर्जन दमकलों द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी है।

सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री में मार्बल ट्रीटमेंट प्रोडक्ट, सॉल्वेंट, एप्रोक्स और काफी मात्रा में अन्य कैमिकल्स होने से आग लगते ही 10 से 12 धमाके हुए थे। धमाकों से आग फैक्ट्री के आस-पास 300 मीटर तक फैल गई। प्रशासन ने दमकलों के अलावा फोम से आग बुझाने वाली मशीनों का इंतजाम किया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.