महोबा में एक महिला समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 01:53:36 PM
Mahoba, two people, including a woman were killed by hanging

महोबा। उत्तर प्रदेश केे महोबा में अलग-अलग क्षेत्रों में एक महिला समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली के भटीपुरा निवासी गौरव अवस्थी का फांसी पर लटका हुआ शव आज उसके घर से बरामद किया गया।

आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया। मृतक राज्य सडक़ परिवहन निगम के महोबा डिपो में परिचालक था। इसके अलावा श्रीनगर क्षेत्र के दमोरा गाँव निवासी हरीश कुमार की पत्नी कमलेश (45) का कल रात परिवार में किसी बात पर विवाद हुआ था जिससे वह आहत थी।

उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सुबह परिजनों ने कमरे में रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.