महाराष्ट्र ATS ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 11:42:34 AM
Maharashtra ATS detained one person

मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते एटीएस ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से संबंधित एक मामले में मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

महाराष्ट्र एटीएस की नागपाड़ा इकाई के एक दल के अधिकारियों ने कल मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से ए शेख को खरगोन स्थित उसके घर से हिरासत में लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार शेख प्रतिबंध संगठन से कथित संबंधों को लेकर गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से कथित तौर पर लगातार संपर्क में था। शेख एम.टेक की पढ़ाई पूरी कर चुका है।

अधिकारी ने मामले पर विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, शेख को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हम मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रहे हैं। अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.