महाराणा प्रताप थे महान : देवनानी

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 04:00:57 AM
Maharana Pratap was a great : Devnani

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा है कि इतिहास में पढाया जाता रहा है कि अकबर महान थे जबकि अब तक हुए शोध में यह सामने आया है कि महाराणा प्रताप महान थे। यदि हल्दीघाटी युद्घ में अकबर विजयी होता तो जीतने के बाद प्रताप से ह बार युद्घ क्यों करता।

प्रो. देवनानी आज यहां पाथेय कण पत्रिका के हल्दी घाटी युद्घ पर प्रकाशित अंक के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी के महासमर में महाराणा प्रताप की विजय हुई थी। 

उन्होंने कहा कि गुलाम मानसिकता से उबरकर विद्यार्थियों को हमें इतिहास के इस सच से जोड़े जाने की जरूरत है। आजादी के बाद बहुत सी इतिहास की पुस्तकों को बाहर नहीं आने दिया गया। गुलाम मानसिकता के कारण ऐसा हुआ। अब जरूरत है कि हम नई पीढ़ी को हमारे इतिहास के गौरवमय भावों से जोड़ें।

प्रो देवनानी ने कहा कि सत्य को बाहर आने में समय लग सकता है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.