विषाक्त भोजन के सेवन से मदरसे के 45 बच्चे बीमार

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 03:54:08 PM
 madrassa 45 children ill from consuming food poisoning

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में एक मदरसे में विषाक्त भोजन खाने से करीब 45 बच्चे बिमार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार  बिहार के पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात को विषाक्त भोजन खाने से एक मदरसे के 45 बच्चे बीमार हो गए। जिन्हे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वाहनों से सामन चुराते हुए चार गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार जामिया सिद्दीकिया बड़ा मदरसा में रविवार की रात को खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। एक के बाद एक बच्चों के बिमार होने की खबर सुनकर मदरसा प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत चिकित्सकों को वहां बुलाया।

कोटा : पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो लोगों को किया गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का चैकअप किया और उन्हे दवाईयां दी। उधर एक बच्चें की अधिक तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार मदरसा में बने इस विषाक्त भोजन को जब रात को बच्चों ने खाया तो अचानकर उनकी तबीयत खराब हो गई। वहीं मदरसा प्रबंधन की ओर से विषाक्त खाने की जांच के लिए उसके सेंपल भी भिजवाए है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की भोजन में क्या खराबी थी।
वार्ता

अजमेर: जेल में हार्डकोर अपराधियों की भूख हड़ताल, 13 कैदी अस्पताल में भर्ती

लुटेरों ने दिन-दहाड़े लूटे 60 लाख रुपए,गार्ड की हत्या

जयपुर : 50 लाख की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.