मध्यप्रदेश: 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 15 लोग घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 05:13:40 PM
Madhya Pradesh: Bloody conflicts in 2 sides, 15 people injured

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार देर रात दो गुटों में खुनी सघर्ष हो गया। इस सघर्ष में दोनों गुटों के करीब 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए संघर्ष में 15 लोग घायल हो गए।


जोधपुर : सेना का मेजर बावड़ी में गिरा, दूसरे दिन निकाला जा सका शव

जिला मुख्यालय से लगभग 85 किलोमीटर दूर बरेली थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम महेश्वर में सोमवार रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घायल हुए 15 लोगों में से तीन को गंभीर हालत के चलते भोपाल रेफर किया गया है।

पीटीईटी के लिए अंतिम दिनांक 20 मार्च, जल्द करें आवेदन

पुलिस के अनुसार संघर्ष का कारण पुरानी रंजिश था। एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों के चार मकानों में आग लगा दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है, जिसके चलते घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वार्ता

खाटूश्यामजी संग फूलों से होली खेल मांगी मनोकामना

कपड़ों की दुकान से लाखों का माल लेकर फरार हुए चोर

बाघदड़ा नेचर पार्क पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

समस्तीपुर में उग्र ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.