विकास के लिए कड़ी से कड़ी जोड़े : राजे

Samachar Jagat | Thursday, 06 Apr 2017 05:28:56 AM
Link to link for development: Raje

धौलपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि भाजपा के राज में बीते तीन सालों में राजस्थान में विकास के नए कीर्तिमान बने हैं। धौलपुर में भी विकास कार्यों को गति देने के लिए अब कड़ी से कड़ी जोडने की आवश्यकता है। 

राजे से राजपूत समाज के लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि चंबल लिफ्ट बनने से इलाके में किसानों को लाभ मिलेगा तथा खुशहाली आएगी। इंजीनियरिंग कालेज और मैनजमेंट एंड फूडपार्क तथा सौ करोड़ की लागत से धौलपुर में नया अस्पताल बनेगा। 

राजे ने कहा कि धौलपुर के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजें। राजपूत समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री राजे तथा भाजपा का साथ देने का ऐलान किया।

इससे पूर्व राजपूत समाज के छात्रावास पर आयोजित सभा में प्रदेश के पंचायतराज मंत्री राजेन् सिंह राठौड ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राजपूत समाज को संबल प्रदान किया है। राजस्थान में शासन और सरकार में राजपूतों की प्रभावी भागीदारी है। इसलिए राजपूत समाज अब भाजपा का साथ देकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथ मजबूत करें। 

राजस्थान के उर्जा मंत्री पुष्पेन् सिंह ने कहा है कि भाजपा के राज में धौलपुर में विकास के नए कीर्तिमान बने हैं। इसलिए भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाहा को जिताकर विकास के क्रम को जारी रखें। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.