पिछले साल के मुकाबले इस साल राजस्थान में महिला अत्याचारों में आई कमी

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 04:46:51 PM
Lack in female atrocities in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान पुलिस के वार्षिक प्रतिवेदन के अनुसार राजस्थान में गत वर्ष महिला अपराधों में कमी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गत वर्ष राजस्थान में महिला अत्याचार, लूट, हत्या, डकैती सहित अन्य आपराधिक मामलों में कमी आई है।

राजस्थान पुलिस के वार्षिक प्रतिवेदन 2016 के अनुसार वर्ष 2014 एवं 2015 की तुलना में पिछले वर्ष महिला अत्याचार संबंधी अपराधों में कमी दर्ज की गई है। इस दौरान 180398 अभियोग दर्ज किए गए जिनमें निस्तारित अभियोगों का चालानी प्रतिशत 75.12 रहा तथा 32. 07 प्रतिशत अभियोग अनुसंधान के बाद झूठे पाए गए। इनमें अधिकतर मामले अपहरण, बलात्कार, बलवा के थे। इनमें 4.99 प्रतिशत मामले अन्वेषणाधीन हैं।

इस दौरान 2 अरब 38 करोड़ 18 लाख 75 हजार रुपए की सम्पति की चोरी के मामले दर्ज किए। जिसमें से 1 अरब 30 करोड़ 16 लाख पांच हजार रुपए की सम्पति बरामद की गई है। प्रतिवेदन के अनुसार पुलिस ने मादक द्रव्यों की खरीद फरोख्त में लिप्त अपराधियों के खिलाफ 1246 मामले दर्ज कर 1584 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 10.761 किलोग्राम स्मैक, 281 ग्राम ब्राउन शुगर, 0.053 किलोग्राम हेरोइन, 107.939 किलोग्राम चरस, 493.558 किलाग्राम अफीम, 2357.721 किलोग्राम गांजा तथा 43740.317 किलोग्राम डोडा पोस्त एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है।

इस दौरान अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर भारी मात्रा में अंग्रेजी, देशी एवं कच्ची शराब भी बरामद की गई है। इसी तरह अवैध हथियार की तस्करी एवं खरीद फरोख्त मामले में 6169 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 288 बंदूकें, 1115 रिवाल्वर/कट्टे, 3792 कारतूस एवं धारदार हथियार बरामद किए गए।

विस्फोटक मामलों में 906 लोगों को गिरफ्तार कर 16445 जिलेटिन, 8401 डेटोनेटर तथा काफी मात्रा में अन्य सामग्री एवं उपकरण बरामद किए गए हैं। जुआ सट्टा के मामलों में 21489 लोगों को गिरफ्तार कर चार करोड़ 57 लाख 60 हजार 117 रुपए की राशि बरामद की गई।

पुलिस ने कानूनी गिरफ्त से बच रहे 245 घोषित अपराधियों, 1593 भगौड़ों एवं 13625 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 49718 बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई कर 46798 बदमाशों को पाबंद किया गया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.