नीतीश ने पूर्व सैनिक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 04:05:35 PM
Kumar expressed grief over the death of ex solder

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आज आरोप लगाया कि यह घटना केन्द्र सरकार के सैनिकों के प्रति दोहरे रवैये को दर्शाती है। मुख्यमंत्री कार्यालय से आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने कहा कि यह घटना केन् सरकार के सैनिकों के प्रति दोहरे रवैये को दर्शाती है।

उन्होंने कहा है कि केन्द्र सरकार को सैनिकों की सभी मांगों पर सम्यक रूप से विचार करना चाहिये। साथ ही नीतीश ने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को किसी भी प्रकार से न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.