बस ने व्यक्ति को टक्कर मारी, ग्रामीणों ने बस में आग लगाई

Samachar Jagat | Sunday, 13 Nov 2016 02:59:25 PM
Just hit the person, villagers set fire to bus

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर भैंसी गांव के पास एक वाहन द्वारा एक व्यक्ति को टक्कर मारने पर नाराज लोगों ने उत्तर प्रदेश रोडवेज की दो बसों में आग लगा दी।

सर्किल अधिकारी हरिओम यादव ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज की टक्कर से 40 वर्षीय बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बसों में आग लगा दी।              -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.