जोधपुर डिस्कॉम : मीटर टेस्टिंग रीडर पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 09:49:07 PM
Jodhpur DISCOM meter reader held for taking bribe

जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को जोधपुर डिस्कॉम में पदस्थ मीटर टेस्टिंग रीडर किशोर जोशी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिरीक्षक वी के सिंह ने बताया कि आरोपी मीटर टेस्टिंग रीडर किशोर जोशी ने परिवादी करण सिंह से उनकी हैण्डीक्राफ्ट की फैक्ट्री के अस्थाई बिजली के कनेक्शन को स्थाई करवाने की एवज में पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपी किशोर जोशी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों उसके कार्यालय में गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.