जोधपुर सेंट्रल जेल का प्रहरी बंदियों को अफीम सप्लाई करते गिरफ्तार

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 02:28:51 PM
jodhpur central jail guards arrested smuggling opium 

जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर केन्द्रीय कारागार के एक प्रहरी को मंगलवार की शाम जेल में अफीम ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि यह जेल सुरक्षा के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील मानी जाती है। इसी जेल में आसाराम भी बंद हैं।

राजस्थान में 'छुपा हुआ खजाना' मिलने की बात निकली सच!

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरेश विश्नोई नामक यह प्रहरी अपने जूतों में छिपाकर करीब 91 ग्राम अफीम किसी कैदी को देने ले जा रहा था तो जांच के दौरान पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह अफीम अशोक कुमार के किसी आदमी को जेल में पहुंचानी थी। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, अभी तक कर चुकी चार शादियां...5वीं की थी तैयारी

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व इसी जेल से तीन बंदियों ने ब्रेक कर भागने का प्रयास किया था। इसी प्रयास में करंट की चपेट में आने से तीनों झुलस गए थे। बाद में बंदियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.