JNVU शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व कुलपति और पूर्व विधायक समेत 5 लोगों को ACB ने किया अरेस्ट!

Samachar Jagat | Friday, 13 Jan 2017 06:56:37 PM
jnvu former vice chancellor arrested by acb include five over teacher recruitment scam

जोधपुर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में वर्ष 2012 में हुई शिक्षक भर्ती की अनियमितताओं को लेकर पूर्व कुलपति, पूर्व विधायक एवं सिण्डीकेट सदस्य सहित पांच लोगों को आज गिरफ्तार किया है। 

ब्यूरो के महानिरीक्षक वी के सिंह ने बताया कि इस मामले में पूर्व कुलपति भंवरसिंह राजपुरोहित, सिण्डीकेट सदस्य एवं पूर्व विधायक जुगल काबरा, डूंगरसिंह खींची तथा चयन समिति के सदस्य एस के शर्मा एवं एक लिपिक केशवन को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने पीआरओ को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

उल्लेखनीय है कि इस शिक्षक भर्ती को लेकर राजस्थान विधानसभा में भी काफी हंगामा हुआ था और इस मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सौंपी गई थी। ब्यूरो ने जांच में इन लोगों को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कार्यकाल में शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ था, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके करीबी पूर्व विधायक जुगल काबरा मुख्य आरोपी हैं। 

इस मामले में शिकायत दर्ज करवाने वाले ओम प्रकाश भाटी ने कहा कि सत्यमेव जयते। यानी इस मामले में जो भी आरोपी हैं वो देर से ही सही पकड़ में आएंगे, न्याय मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। भाटी ने कहा कि कांग्रेस ने एक बहुत बड़ा घोटाला किया था और एसीबी की कार्रवाई के बाद अब उम्मीद जगी है कि इस मामले में न्याय मिलेगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.