जयपुर : नृत्य कला ने मोहा सबका मन

Samachar Jagat | Saturday, 10 Dec 2016 11:11:18 PM
JKK thirak utsav 2016

जयपुर। जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चल रहे थिरक उत्सव 2016 में मशहूर ओडिशी कथक डांसर और कोरियोग्राफर सास्वत जोशी ने प्रस्तुति दी। अपनी नृत्य कला से मौजूद दर्शकों का इस विश्वविख्यात कलाकार ने मन मोह लिया। ओडिशी नृत्य में डॉक्टरेट हासिल कर चुकीं सास्वत ओडिशी लाइव के लिए कांस फिल्म समारोह में रेड कार्पेट पर चल चुकी हैं। सास्वत ओडिशा पर्यटन को भी प्रमोट कर चुकी हैं।

इसके अलावा देश की मशहूर कथक नृत्यांगना और जयपुर घराना के गुरू कुंदन लाल गंगानी की शिष्या प्रेरणा श्रीमाली ने भी अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। श्रीमाली अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई  कथक डांस सेमिनार और कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। श्रीमाली कालीदास, मीरा , कबीर, जैसे कवियों की कविताओं पर रिसर्च कर चुकी हैं।

इसके अलावा जयपुर कथक घराने की संगोष्ठि और मास्टरक्लास में अतिथि वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। पंडित चरण गिरधरचंद (सिंगापुर) पंडित राजेंद्र गंगानी (नई दिल्ली) गुरू गीतांजलि लाल (नई दिल्ली) गुरू पंडित गिरधारी महाराज ने कला-संस्कृति और नृत्य प्रेमियों के बीच अपने विचार व्यक्ति किए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.