मथुरा के जवाहर बाग कांड के और एक अभियुक्त की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 08:27:18 PM
jawahar bagh tragedy accused died in mathura

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में 105 एकड़ के सरकारी बाग पर अवैध कब्जा करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 77 अभियुक्तों में से आज और एक की मौत हो गयी। जेल प्रशासन के अनुसार उसकी मृत्यु दिल का दौरा पडऩे से हुई है।

मथुरा के जिला कारागार अधीक्षक पीडी सलोनियां ने बताया, ''जवाहर बाग प्रकरण में जेल में बंद बंदियों में से एक मेवालाल 75 की सुबह 11 बजे दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हो गई। उसे सीने में दर्द की शिकायत पर तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मेवालाल सेवानिवृत शिक्षक थे। वह जवाहर बाग में अवैध कब्जे के मुख्य आरोपी रामवृक्ष के साथ घर बसाकर रहने वाले दंपतियों के बच्चों को पढ़ाया करते थे।

सलोनियां ने बताया कि जवाहर बाग मामले में जेल में बंद 77 बंदियों में से अभी तक तीन की मृत्यु हो चुकी है। बाकि 74 में चार महिला बंदी भी हैं।
गौरतलब है कि दो जून को उक्त बाग खाली कराने के प्रयास में पुलिस व अतिक्रमणकारियों के बीच हुई झड़प में दो पुलिस अधिकारी एसपी (सिटी) मुकुल द्विवेदी तथा फरह थानाध्यक्ष संतोष यादव शहीद हो गए थे। अभियान में 27 अन्य लोग मारे गए थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.