जाट आंदोलन:दिल्ली प्रशासन हुआ अलर्ट, धारा 144 हुई लागू

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 10:44:25 AM
Jat agitation: Delhi administration happened alert, 144 issued apply

नई दिल्ली। आरक्षण की मांग को लेकर जारी जाट आंदोलन अब दिल्ली तक पहुंच गया है। जाट आरक्षण की मांग को लेकर 20 मार्च को जाट समाज के लोग दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं जिसको लेकर दिल्ली प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

जाटों के आंदोलन को देखते हुए पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है और दिल्ली से सटी सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। आरक्षण की मांग को लेकर अड़े जाटों ने संसद पर धरने की चेतावनी दी हुई है।

जाट नेताओं के अनुसार 20 मार्च से संसद पर धरना दिया जायेगा। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कड़े निर्देश दिए हैं और कहा गया है कि उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

दिल्ली पुलिस के अनुसार 19 मार्च की आधी रात से दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जायेगा । रेलवे पुलिस, मेट्रो पुलिस को भी सतर्क रहने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी करते हुए जानकारी दी है कि रात 8 बजे बाद सभी रूट्स पर मेट्रो सेवा बंद हो जाएगी।

सोमवार को दिल्ली के लोगों को अन्य राज्यों में जाने की अनुमति भी नहीं होगी वहीं बाहरी राज्यों से दिल्ली में केवल उन्हीं को आने दिया जाएगा जिन्हें अस्पताल पहुंचना जरूरी होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.