औरइया के युवक ने जापानी गुडिय़ा से किया विवाह

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 08:15:46 AM
Japanese dolls from the Auraiya young man marries

मिर्जापुर। औरइया गांव के निखिल ने जापानी गुडिय़ा आयुमी के साथ प्रेम विवाह कर भारत को एक जापानी बहू दिया है। यहां के औरइया गांव में शुक्रवार को हुई शादी में जापान से मेहमान भी आए थे। इस शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। भीड़ की बड़ी वजह जापानी दुल्हन थी। यूपी का दूल्हा जापान की लडक़ी से 7 फेरे ले रहा था। दुल्हन बनी लडक़ी जापानी गुडिय़ा की तरह दिख रही थी। जापान की रहने वाली आयुमी और निखिल की लव स्टोरी भी बड़ी मजेदार है।

मिर्जापुर के औरइया गांव का रहने वाला निखिल बीएचयू से मास्टर ऑफ टूरिज्म का कोर्स कर चुका है। वर्ष 2013 में कॉलेज फंक्शन के दौरान जापान की आयुमी बीएचयू आई थी। फंक्शन के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। पहले तो वो दोस्त बने। फिर, दोनों में प्यार हो गया। जापानी लडक़ी से शादी के लिए निखिल के माता-पिता हालांकि राजी नहीं थे। बहू के रहन-सहन को लेकर वे संशय में थे।

माता-पिता ने निखिल से कहा कि जापानी लडक़ी बहू की तरह गांव में कैसे रहेगी। निखिल ने किसी तरह अपने परिवार को शादी के लिए राजी कर लिया। उधर आयुमी का परिवार पहले से ही बेटी की शादी पर मुहर लगा चुके थे। आयुमी का कहना है कि यहां उसे सच्चा प्यार मिला है। शादी में जापान से आए मेहमानों को देखने के लिए भी गांव में बड़ी संख्या में लोग आए। विवाह से दो दिन पहले ही आयुमी के माता-पिता जापान से मिर्जापुर आ गए थे। लहंगा पहनी जापानी लडक़ी को देखने के लिए दूसरे गांवों से भी लोग आए। आयुमी की मां मोरिका सातो और पिता यूची सातो बौद्ध हैं। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच हिंदू परंपरा से शादी के लिए रजामंदी बन गई थी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.