जांको राखे साईया मार सके ना कोई....

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 12:36:43 PM
Janko Rakha Saiya Maara sake Naa Koi ....

अलवर। जांको राखे साईयां मार सके ना कोई....कहावत जब सही हो गई जब एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से बच गई। जानकारी के अनुसार अलवर जंक्शन के प्लेट फार्म नम्बर एक पर शुक्रवार एक महिला ने आला हजरत बरेली एक्सप्रेस ट्रेन के आगे पहले अपनी दो बेटियों को फेंका, उसके बाद खुद कूद भी ट्रेन के आगे कूद गई।

लेकिन ट्रेन के चालक की समझदारी और सतर्कता ने उस महिला और उसकी बच्चियों को मौत के मुह में जाने से बचा लिया। गई। जैसे ही महिला ट्रेक पर कूदी वैसे ही ट्रेन चालक का ध्यान महिला और उसके बच्चों पर पड़ गया और उसने तुरंत ट्रेन के ब्रेक लगा दिए। पडऩे पर उसने तुरंत ब्रेक लगा दिए।

इस घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद अन्य लोगों ने महिला और उसके बच्चों को ट्रेक से उठाकर उनकी जान बचा ली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जयपुर निवासी नूतन पत्नी हरीबोल अपने पति की बितारी को लेकर परेशान थी।

उसने पुलिस को बताया कि उसका पति हरीबोल कुछ दिनों से बीमार है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। कुछ दिनों से वह बीमार था। नूतन के भाई ने हरीबोल का अस्पताल में इलाज कराया।

इसी बात से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की सोची थी। उधर हादसे के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को उसकी सूचना दी और उनके आने के बाद उसे उनके हवाले कर दिया। उधर पुलिस अभी भी आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.