घर-घर सजा माता का दरबार, मंदिरों में माता के दर्शनों के लिए उमड़े भक्त

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 11:23:45 AM
jaipur navratri 2017 festival start

जयपुर। वासंतिक नवरात्र स्थापना के अवसर पर आज घर-घर में माता का दरबार सज गया है। घट स्थापना के साथ ही त्याग और तपस्या का पर्व शुरू हो गया है। प्रदेश के देवी मंदिरों में सुबह से ही अपार भीड़ देखने को मिल रही है। पूरे प्रदेश में माता के मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ हो रही है। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना की गई है। घरों में 8.26 मिनट के मुहूर्त में घट स्थापना हुई और दीप जलाकर माता की पूजा के बाद उन्हें भोग लगाया गया और फिर श्रद्धाभाव से आरती की गई।

नवरात्र में नौ दिनों तक माता को ये विशेष भोग करें अर्पित

राजधानी जयपुर के आमेर कस्बे में महल परिसर में स्थित मां शिला देवी के मंदिर में चैत्र नवरात्र स्थापना आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगी। दर्शन करीब 1 बजकर 15 मिनट पर शुरू होंगे। मंदिर के पुजारी बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि तांत्रिक पद्धति और वैदिक परंपरा के अनुसार प्रतिमा के सामने गर्भ गृह में घट स्थापना होगी। पहले दिन शाम को दर्शन 4 बजे से 8.30 तक कराए जाएंगे।

मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुए नवरात्र

3 अप्रैल को रात्रि 10 बजकर 30 मिनट पर निशा पूजा होगी। 4 अप्रैल को शाम 4.30 मिनट पर पूर्णाहुति और 6 अप्रैल को सुबह 10.30 मिनट पर उत्थापना का कार्यक्रम होगा। जयपुर के आमेर स्थित शिला माता मंदिर में माता के दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई हैं। यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी सुरक्षा के लिए तैनात हैं।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.