जबलपुर: सडक़ हादसे में 12 मजदूरों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 12:46:11 PM
Jabalpur: 10 laborers die in road accident

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोमवार को एक मजदूरों से भरी बस असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 10 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस भी असंतुलित होकर पलट गई।

गनिमत रही कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। एंबुलेंस के पलटने के बाद घायलों को अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार चरगवां थाना क्षेत्र ग्राम नीची के पास सोमवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में बस में सवार आठ मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी मजदूर भेड़ाघाट स्थित एक फार्महाउस में काम के लिए जा रहे थे।
वार्ता
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.