पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास से घुसपैठिया गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 06:39:42 PM
intruder arrested near LoC in poonch

पुंछ। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में घायल एक घुसपैठिये को आज गिरफ्तार किया गया। यह घुसपैठिया पाक अधिकृत कश्मीर से आया था।

सेना के सूत्रों ने कहा कि इस घुसपैठिये ने पाक अधिकृत कश्मीर से नियंत्रण रेखा पार की और पुंछ के चिकन-दा-बांघ पट्टी में रणगर्द नाला में आया था। उसे सेना के जवानों ने चुनौती दी तो उसने भागने की कोशिश की। इस पर सैनिकों ने गोली चलाई जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी पहचान मोहम्मद नदीम के रूप में हुई है और वह पाक अधिकृत कश्मीर के अब्बासपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.