रिजर्व बटालियन के एक जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 05:27:13 PM
indian reserve battalions shot himself in arunachal

इटानगर। अरणाचल प्रदेश में निरजुली और बंदरदेवा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-415 पर अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर भारतीय रिजर्व बटालियन आईआरबीएन के एक जवान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कल बरामद इस शव की पहचान आईआरबीएन के चौथे विशेष कार्य बल के एक कांस्टेबल अजीत सोनो के रूप में हुई है। 

सोनो 9 नवंबर से लापता थे और गुरवार की शाम को बंदरदेवा पुलिस स्टेशन पर एसटीएफ के कंपनी कंमाडर ने उनके लापता होने को लेकर मामला दर्ज कराया था।

राजधानी के एसपी डॉ. ए कॉन ने कहा कि सोनो ने कथित रूप से अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गीेली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि शव के सिर और गर्दन पर दो गोलियों के निशान मिले। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.