महाराष्ट्र में मरीजों की बढ़ी मुसीबत, प्रदेशभर के रेजींडेट डाॅक्टर गए सामूहिक अवकाश पर

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 11:06:05 AM
Increased trouble of patients in Maharashtra, resident doctor from state visited leave

मुम्बई। महाराष्ट्र और उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन मुसीबतों भरा हो सकता है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के ज्यादातर रेजींडेट डाॅक्टर आज सामूहिक अवकाश पर है। हाल ही में डाॅक्टरों पर हुए हमलों की घटनाओं के विरोध में यह फैसला किया गया है। 

रविवार को सायन अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद उसके रिश्तेदारों ने एक चिकित्सक की कथित तौर पर पिटाई कर दी थी। इसी तरह की घटना कुछ दिन पहले धुले में एक राजकीय अस्पताल में भी हुई थी।

रेजीडेंट डाक्टरों ने सायन अस्पताल के डीन को लिखे एक पत्र में कहा कि वे ड्यूटी पर आने में असमर्थ हैं क्योंकि वे काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शाम सात बजे से काम करना बंद कर दिया।

महाराष्ट एसोसिएशन आफ रेजीडेंट डाक्टर्स एक एक पदाधिकारी ने बताया की रेजीडेंट चिकित्सकों पर हाल में हुए हमले चिंताजनक हैं। जिसके चलते काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए सामूहिक अवकाश का फैसला लिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.