अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा, हथियारों समेत 2 अरेस्ट

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 03:35:04 PM
illegal arms factory raided weapons including 2 arrested

भरतपुर। राजस्थान पुलिस ने भरतपुर में गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में एक घर पर चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद किये है। 

डीग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आज थाना क्षेत्र के पीरूका गांव में हन्नी मेव के घर छापा मारा। इस घर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलायी जा रही थी। गिरफ्तार अरोपियों के नाम हन्नी और अकबर मेव हैं। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस फैक्ट्री से तीन देशी कट्टे 315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस के अलावा दो रायफल 12 बोर मय दो जिंदा कारतूस, खाली कारतूस, गन पाउडर तथा हथियार बनाने के औजार भी बरामद किये है। 

उन्होंने बताया कि छापा मारी के दौरान सर्किल के डीग एवं कामा थाना क्षेत्रों के सभी थानाधिकारी भी मौजूद रहे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.