सडक़ दुर्घटना में घायल आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल दिल्ली रैफर

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 09:16:51 AM
IAS officer Navneet Sehgal referred Delhi road accident

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल को डाक्ट्ररों ने शनिवार को दिल्ली रेफर करने का निर्णय लिया है। सहगल कल उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुई सडक़ दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल हो गए थे।

उन्हें किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय(केजीएमयू) के ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया था, जहां रात में उनका आपरेशन कर दिया गया था।

लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डाक्ट्ररों ने सहगल को दिल्ली के पास स्थित मेंदाता अस्पताल भेजने का निर्णय लिया है। इस बीच सरकारी सूत्रों ने बताया कि सहगल को थोडी देर में ही एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.