राजस्थान में IAS कैडर स्ट्रेंथ बढ़ा, अब होंगे 296 की जगह 313 IAS अधिकारी

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 01:05:32 PM
IAS cadre strength increased in rajasthan will now 313 IAS officers

जयपुर। केंद्र सरकार ने राजस्थान में आईएएस का कैडर स्ट्रैंथ बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूर करते हुए आईएएस की संख्या 296 से बढ़ाकर 313 कर दी गई है। 

शुक्रवार के दिन हुई इस बैठक में राजस्थान के मुख्य सचिव ओ.पी. मीना व कार्मिक सचिव भास्कर ए. सावंत मौजूद रहे। राज्य में वर्तमान में आईएएस का कैड स्ट्रैंथ 296 अफसरों की है। इनमें 67 फीसदी यानी 198 पद भारतीय प्रशासनिक सेवा से सीधे भरे जाते हैं जबकि 33 फीसदी 98 पद राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अफसरों को पदोन्नती के बाद भरे जाते हैं।

राजस्थान में आईएएस कैडर स्ट्रैंथ में 17 अफसरों की बढ़ोतरी से यह संख्या 313 हो जाएगी। इसमें कोटे के तहत राज्य अफसरों के प्रमोशन कोटे में चार पद और बढ़ जाएंगे जिनकी संख्या 98 से बढ़कर 102 हो जाएगी जबकि 13 पद सीधे कार्मिक विभाग से आईएएस अफसरों के भरे जाएंगे जिनकी संख्या अब 310 हो जाएगी। अन्य स्टेट सेवा से प्रमोशन कोटे के पदों में भी एक की बढ़ोतरी की जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.