लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी की हत्या

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 06:16:16 PM
husband murder his wife by his licensed gun

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के फूप थाना क्षेत्र के ग्राम जौरी अहीर में पति ने कल रात अपनी लायसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी बंदूक जब्त कर ली है।

पुलिस के मुताबिक जौरी अहीर निवासी अरविन्द यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ माह से वह गांव में ही रह रहा था। कल रात्रि लगभग 10 बजे उसने अपनी पत्नी गीता (40) की अपनी लायसेंसी 12 बोर बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भाग गया। आज सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग की गई बंदूक जब्त कर ली है। 

आरोपी अरविन्द ने पुलिस को बताया कि उसने नौकरी में जो पैसा कमाया था, वह उसकी पत्नी अपने मायके दे आई थी। कई बार उससे पैसा वापस लाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं ला रही थी। गुस्सा आने पर उसकी हत्या कर दी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.