पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति की हत्या की

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 02:47:07 PM
Husband killed wife in family disputes

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के एकद्वारी गांव में आज पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एकद्वारी गांव निवासी अशोक पासवान (45) का पत्नी उषा देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों एक दूसरे पर तेज हथियार से हमला करने लगे। इस घटना में अशोक पासवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.