हिमाचल : बस ब्यास नदी में गिरी, 14 मरे

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 06:59:53 PM
HP Bus falls into Beas river 14 dead

मंडी। जिले में विंद्रावाणी के निकट आज एक निजी बस के ब्यास नदी में गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 40 से अधिक यात्रियों को लेकर यह बस मनाली से कुल्लू जा रही थी। एक मोटरसाइकिल सवार को दुर्घटना से बचाने की कोशिश में यह ब्यास नदी में जा गिरी। यह घटना मंडी से महज तीन किलोमीटर दूर घटी।

अपुष्ट रपटों में हालांकि मरने वालों की संख्या 16 बताई गई है। पीडि़तों की पहचान अभी की जानी बाकी है। घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए जिन्हें मंडी स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

पुलिस ने कहा कि यह बस नदी के किनारे थी जिससे बचाव कार्य में आसानी हुई। मंडी के उपायुक्त संदीप कदम और पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव बचाव टीमों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। यद्यपि यात्रियों के इस नदी में बह जाने की संभावना बहुत कम है, यदि कोई यात्री लापता हुआ है, तो ऐतिहाती उपाय के तहत उसकी तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है।

मंडी के उपायुक्त ने कहा कि बचाव कार्य प्रगति पर है और पीडि़तों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इसके कारण का पता लगाने के लिए जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। वह अभी दिल्ली में हैं। इस बस में यात्रा कर रहे ज्यादातर यात्री मंडी और कुल्लू से थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.