निगम चुनाव जीतने पर हाउस टैक्स होगा खत्म : केजरीवाल

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 02:16:52 PM
House tax will end on winning corporation elections: Kejriwal

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि नगर निगम चुनाव में जीत मिलने पर हाउस टैक्स को खत्म कर दिया जाएगा और पुराना बकाया माफ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निगमकर्मियों को माह की सात तारीख को वेतन दिए जाने का भी वादा किया। केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा अगर पार्टी नगर निगम चुनाव जीतती है तो हाउस टैक्स को समाप्त कर दिया जाएगा और पिछला बकाया राशि को माफ कर दिया जाएगा, लेकिन वाणिज्यिक और औद्योगिक कर बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह दावा किया कि उनकी पार्टी निगम चुनाव जीतने पर एक साल के अंदर दिल्ली नगर निगम को घाटे से उबार के दिखाएगी। उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि नगर निगम चुनाव जीतने पर एक साल के अंदर नगर निगम को लाभ वाला विभाग बना दिया जाएगा और कर्मचारियों को नियमित रूप से माह की सात तारीख को वेतन मिल जाएगा।

केजरीवाल ने कहा ने कहा कि निगम के भ्रष्ट और आम लोगों को तंग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बिजली के दाम आधे करने के पार्टी ने जो दावे किए थे वे हमने पूरा किया। आप सरकार ने पानी मुफ्त करने का जो वादा किया था उसे पूरा किया और 20 हजार लीटर पानी हर परिवार को मुफ्त दिया।

178 करोड़ का रेवेन्यू भी जल बोर्ड को मिल रहा है। तीन मिलियन गैलन पानी की बचत रोजाना होने लगी है। गौरतलब है कि आप निगम चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। निगम की 272 सीटों के लिए चुनाव 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.