बीकानेर: विशाल मेगा मार्ट की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए बुलानी पड़ी सेना

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 11:52:20 AM
horrific fire at vishal mega mart bikaner

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में कल देर रात विशाल मेगा मार्ट की बिल्डिंग में लगी भीषण आग पर सोमवार सुबह तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग इतनी भीषण थी कि एयफोर्स स्टेशन की फायरबिग्रेड के साथ सेना की मदद ली जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्हाल आग पर काबू पाया जा चुका है। 

बीकानेर रेंज आईजी बिपिन कुमार पाण्डेय, जिला कलेक्टर वेदप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। आलाधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू में तेजी आई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मार्ट की बल्डिंग में ही होटल और पास पैट्रोल पंप होने के कारण यह इलाका संवेदनशील है। देर रात 10.30 बजे की करीब आग लगी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

वहीं सेना को आग पर काबू करने के लिए बुलाना पड़ा जिसने संभाग मुख्यालय पर इंतजामों की भी पोल खोल दी है। फायर कर्मियों के पास मास्क नहीं होने के चलते रात के बेसेमेंट तक नहीं पहुंचा जा सका। बरसिंग लिग्नाइट से मास्क और दमकल मंगाई गई। वहीं देर रात एक ही ड्रेगन लाइट से काम चलाना पड़ा जिसके चलते आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.