ऐतिहासिक पुष्कर मेला शुरू, फोटोग्राफी प्रतियोगिता जीतने वाले को मिलेंगा 5000 डॉलर का इनाम!

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 03:21:56 PM
historic pushkar fair starts 5000 doller reward for photography competition winner

अजमेर। ऐतिहासिक तीर्थराज नगरी पुष्कर में आज मेला मैदान पर ध्वजारोहण के साथ पुष्कर पशुमेला का शुभारंभ हुआ।

वैदिक मंत्रोचार तथा पूजा अर्चना के साथ पुष्कर विधायक एवं संसदीय सचिव सुरेश भसह रावत ने ध्वजारोहण कर पशु मेले की शुरूआत की। ध्वजारोहण के समय कलेक्टर गौरव गोयल, पुलिस अधीक्षक नितिनदीप, नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक सहित अनेक अधिकारी जनप्रितिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। राजस्थानी संस्कृति से सराबोर मेला मैदान पर विशेष आकर्षक रंगोली सजाई गई तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नगाडा वादक नाथू सोलंकी की प्रस्तुति ने देशी विदेशी व ग्रामीणों का दिल जीत लिया। देशी कलाकारों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी नगाडों पर थाप देकर लुत्फ उठाया।

पुष्कर मेला मैदान और पूरा क्षेत्र राजस्थानी परिधानों में सजे गामीणों को देखने के लिए विदेशी सैलानियों का जमावडा लगा रहा है। सैंकडों विदेशी फोटोग्राफी में व्यस्त रहे। पुष्कर सरोवर की छतरी पर तीर्थ पुरोहितों ने अलग से ध्वजारोहण कर मेले का स्वागत किया। आज शाम सरोवर के 52 घाटों पर दीपदान का आकर्षक व धार्मिक कार्यक्रम होगा। 

विदेशी पर्यटक बलून की सवारी कर पुष्कर मेले आदर्शों को अपने-अपने कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं। हर किसी के लिए यह बैलून चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा इस बार बलून शो के जरिए एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, जिसमें प्रथम आने वाले को 5000 डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

मेले को ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगरपालिका पशुपालन विभाग मेला मैदान पर कैम्प कर निगरानी बनाये हुए है। पुलिस विभाग ने पहली बार मचानों से दूरबीन के जरिए नजर बनाये रखी है। जिला कलेक्टर की ओर से 11 नवम्बर को मेले का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.