अप्रैल में ही गर्मी से झूलसा राजस्थान, गंगानगर में दिन का तापमान 46.8 डिग्री पहुंचा

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Apr 2017 09:58:02 AM
High heat in Rajasthan in April

जयपुर। मई और जून माह को सबसे तेज गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस वर्ष तो अप्रैल महीने में ही उत्तर-पश्चिम भारत के कई बड़े हिस्सों में लोगों को झूलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी के कारण हालात तो राजस्थान में सबसे ज्यादा खराब है।

राजस्थान के गंगानगर में दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं चूरू में भी इसे 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी दोनों इलाकों में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं देश के अन्य राज्यों मेें भी गर्मी का सितम बरकरार है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दिन का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने इस समय मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। जम्मू कश्मीर के निचले इलाकों और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भी जबरदस्त हीट वेव का अनुमान है।

इन दिनों में पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्य भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में अभी तक आगामी दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। 22 अप्रैल के बाद उत्तर भारत और पूर्वी भारत में हवाओं का रुख बदलने के बाद ही यहां पर लोगों की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।   
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.