फिरोजपुर से ढाई करोड की हेरोईन बरामद

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 09:12:23 PM
Heroin seized in Ferozepur half million

जालंधर। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने काउंटर इंटेलिजेंस स्टाफ जालंधर के साथ एक संयुक्त अभियान में 500 ग्राम हेरोईन बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़ रुपए आंकी गयी है।

सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक सह वरिष्ठ प्रवक्ता आरएस कटारिया ने शनिवार शाम यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जालंधर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्टाफ के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने फिरोजपुर सेक्टर के मांगली सीमा चौकी पर तलाशी अभियान चलाया।

कटारिया ने बताया कि तलाशी के दौरान सीमा सुरक्षा घेरा के बाहर एक ट्रैक्टर से तीन लंबे पैकेट बरामद किए गए, जिनमें से नशीला पदार्थ हेरोईन बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ का कुल जवन 500 ग्राम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ढाई करोड रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि इस बरामदगी के साथ ही फ्रंटियर के जवानों ने पंजाब में अंतराष्ट्रीय सीमा से 214.75 किलो से अधिक हेरोईन की बरामदगी की है।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.