कश्मीर में तेज बारिश, 10 वर्ष बाद गर्मी में बर्फबारी

Samachar Jagat | Friday, 07 Apr 2017 08:21:12 AM
Heavy rain in Kashmir, snowfall in the summer after 10 years, alert

जम्मू। अप्रैल माह में पहली बार हुई भारी बारिश ने पूरी कश्मीर वादी में थलथली मचा दी है। श्रीनगर में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है और कई इलाकों में हाइ अलर्ट घोषित किया गया है।

ज्यादातर नदी-नाले और दरियाओं में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। कई इलाके पानी में डूब गए हैं। एलओसी ट्रेड को भी बंद कर देना पड़ा है। कश्मीर में करीब दस साल बाद अप्रैल माह में भारी बर्फबारी भी हुई है। 

श्रीनगर सहित पूरी घाटी में भारी बर्फबारी की वजह से गुरुवार को स्कूल, कॉलेज सहित जम्मू नेशनल हाइवे को रविवार तक बंद कर दिया गया. रविवार तक मौसम में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

सामान्यत: अप्रैल माह में बारिश और बर्फबारी नहीं होती। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटी की ऊंचाई वाली जगहों पर गत तीन दिनों में सामान्य से अधिक बर्फबारी हुई। लद्दाख के बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन में सैन्य चौकी दब गई। 5 सैनिकों में से दो को बचाया गया, तीन अभी भी फंसे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.