राजस्थान मेंं गर्मी ने दिखाए तेवर

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 06:36:07 AM
Heat cheer in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के चलते श्रीगंगानगर को छोडकर अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जयपुर, पिलानी, कोटा, डबोक, बीकानेर, और चूरू में अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्वि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के चूरू में अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले दो डिग्री ेसेल्सियस की वृद्वि के साथ 43 डिग्री सेल्सियस, वहीं बाडमेर में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,बीकानेर में एक डिग्री की वृद्वि के साथ 42.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्वि के साथ 41.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्वि के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस, डबोक में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्वि के साथ 41 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्वि के साथ 41 डिग्री सेल्सियस, दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जोधपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटो के दौरान प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्वि की संभावना जताई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.