हरियाणा : किशोर ने गला रेतकर दोस्त को मार डाला

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 09:20:51 AM
Haryana : Teen killed throat Retkr friend

कैथल। हरियाणा के गांव पाई में 17 वर्षीय किशोर ने अपने 13 वर्षीय दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। उसने किशोर के दोनों हाथों को पीछे बांधा और तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर कमरे में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पाई निवासी राजबीर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले उसके भाई ओमप्रकाश का परिवार रविवार को खेत में गया हुआ था। ओमप्रकाश का 13 वर्षीय लडक़ा रोहित घर पर था, जिसे पड़ोस में ही रहने वाला उसका 17 वर्षीय दोस्त अपने घर ले गया।आरोप है कि उसने रोहित को कमरे में ले जाने के बाद तेज आवाज में म्यूजिक चला दिया।

कपड़े से उसके दोनों हाथ पीछे की ओर बांधे और फिर खिडक़ी से बांध दिया। रोहित को खिडक़ी से बांधने के बाद आरोपी ने दरांत से उसका गला रेत डाला। इसी बीच पड़ोस की ही एक लडक़ी अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने पहुंची तो रोहित को खिडक़ी से तड़पते देखा और अन्य लोगों को जानकारी दी। लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक रोहित की मौत हो चुकी थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.