हरदा में टिमरनी नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 09:47:44 AM
Harda Timarni unidentified man's body found in canal

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के टिमरनी तहसील के ग्राम टेमागांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डोलरिया नहर पुल पर कल एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद की गई।

शव को कब्जे में लेकर और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शव करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया गया है। इसके नहर में बहकर आने की आशंका जताई गई है। शव करीब 40-45 वर्ष की आयु के व्यक्ति का है और यह पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.