हांसी तहसील को पुलिस जिले का दर्जा देने की घोषणा

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 09:49:00 PM
Hansi Tehsil police announced district status

हांसी/हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हांसी तहसील को पुलिस जिले का दर्जा देने की शनिवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम विकेंद्रीकरण चाहते हैं क्योंकि इससे प्रशासन सुचारू रप से चलाने में मदद मिलती है।

अब हांसी पृथक पुलिस जिला होगा। हिसार जिले में यहां नई अनाज मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक पुरावशेष के लिए प्रसिद्ध हांसी का शीघ्र ही ‘धरोहर शहर’ के रूप में विकास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र को एक प्रस्ताव सौंपा है। उन्होंने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के अनुकूल फैसले की तरह ही हांसी भुटाना बहुद्देश्यीय लिंक नहर पर भी फैसला हरियाणा के पक्ष में आएगा। भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.