चूरु में नवोदय विद्यालय के पास अधजली, अधनंगी लाश मिलने से फैली सनसनी !

Samachar Jagat | Sunday, 08 Jan 2017 01:24:12 PM
half burned dead body found in churu near navyaodhya school

चूरू में नवोदय विध्यालय के पास अधजली अधनंगी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सरदारशहर कस्बे में शनिवार रात पुलिस को नवोदया स्कूल के पास लावारिस मोटरसाइकल खड़ी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास जांच की तो पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। पास में एक अधनंगी अधजली लाश पड़ी थी। लाश को घसीट कर फेंका गया था।

मोटरसाइकिल से मालिक की पहचानी की गई तो पता लगा वाहन कस्बे के एक अधिवक्ता के बेटे की है। मृतक की पहचान धनंजय महर्षि  उम्र 30 के रुप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इधर शव की सूचना पर मृतक के घर पर कोहराम मचा गया। घर वालों को समझ नही आ रहा कि शनिवार रात आखिरकार किसने बेरहमी से हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया।

पुलिस जांच में शव को तेजाब व पेट्रोल छिड़ककर जलाने का अदेशा व्यक्त किया गया है। मृतक कस्बे में ई-मित्र सेंटर चलाता था। 20 दिन पहले  ही युवक के घर बेटा पैदा हुआ था ।

धनंजय चार बहनों के अलावा पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम दुकान से घर आया ता। लेकिन कुछ देर बाद करीब साढ़े सात बजे घर से वापस बाजार गया था लेकिन वापस लौट कर नही आया। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर कौन है जो हत्या के बाद लाश को भी जलाना चाहता था। इसके अलावा युवक की ह्त्या के पीछे कौन और किसका हाथ हो सकता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.