ग्रेटर नोएडा : डकैती के बाद किया महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 08:56:18 AM
Greater Noida : After robbery gang rape of women

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने उत्पात मचाया। यहां ईट-भट्ठे पर घर बनाकर रह रहे मजदूरों के यहां डकैती डाली। उसके बाद मजदूरों को बंधक बनाकर उनकी महिलाओं से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके इस मामले की जांच कर रही है।

इस गांव में इंसानो से ज्यादा दिखते है गुड्डे गुड़िया 

पीडि़त महिलाओं का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस वे के पास रबूपुरा स्थित एक ईंट-भे पर मंगलवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां ईट-भट्ठे पर करीब आधा दर्जन मजदूर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। रोज की तरह बीती रात सभी मजदूर अपने-अपने कोठे में सोए हुए थे। बदमाशों की संख्या 8 से 10 थी।

शोध: फेसबुक के इस्तेमाल से बढ़ती है उम्र

उन्होंने खुद को पुलिस बताया और घर में घुस गए। पुलिस के अनुसार बदमाशों एक के बाद एक घरों में घुस कर लोगों को बंधक बनाया। लूटपाट करने के बाद कुछ महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया। जान बचाने के डर से महिलाएं शांत रहीं। पीडि़तों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

more news read...

अखिलेश की 'विकास रथ यात्रा' आज से शुरू, शिवपाल नहीं होंगे शामिल

पढ़ाई से जुड़ी गलत जानकारी देने पर चुनाव होगा रद्द : सुप्रीम कोर्ट

कल को लंदन में दूध बाँटने वाला इंसान आज 100 करोड़ का मालिक



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.