सिंह ने किया टोल-फ्री-हैल्पलाईन सेवा का शुभारम्भ

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 09:32:04 PM
Governor Kalyan Singh launches toll free helpline service

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज यहां पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर की टोल-फ्री-हैल्पलाईन सेवा का शुभारम्भ किया।
सिंह ने इसे विद्यार्थियों, पशुपालकों एवं आमजन के लिए लाभकारी बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए के गहलोत ने बताया कि इस टोल-फ्री नम्बर पर कृषक, पशुपालक और विद्यार्थी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों, शिक्षकों और अधिकारियों से वार्ता कर अपनी जिज्ञासा एवं शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा, प्रवेश या अन्य शैक्षणिक सूचनाओं की जानकारी भी इस हैल्पलाइन पर मिल सकेगी। टोल-फ्री-हैल्पलाइन पर की गई प्रत्येक कॉल का ब्यौरा एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबन्धन केन्द्र पर दर्ज होगा। प्रत्युत्तर में विलम्ब की स्थिति में ऑपरेटर द्वारा पुन: दूरभाष करके संबंधित तक सूचना पहुंचाई जायेगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.