राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी होली पर्व पर शुभकामनाएं

Samachar Jagat | Sunday, 12 Mar 2017 11:33:01 AM
Governor and CM Raje greet public on Holi festival

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने होली पर्व पर प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का पर्व होली आपसी मेल-जोल और खुशियों का प्रतीक है। यह समाज के सभी वर्गों, धर्मों और विभिन्न परम्पराओं को मानने वाले लोगों को जोड़ता है। होली का त्योहार, संस्कृति की विविधता और जीवन में खुशी का परिचायक है।

राजे ने अपने संदेश में कहा कि हर्ष, उल्लास एवं नवचेतना का प्रतीक यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है। इस पावन पर्व पर हमारी संस्कृति के विविध रंग मुखरित हो उठते हैंं।

उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे सामाजिक जड़ता का दहन कर समरसता व भाईचारे का वातावरण तैयार करें, जिससे प्रदेश के विकास को गति मिल सके।

राजे ने सभी लोगों से होली खेलने के दौरान प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने तथा पानी बचाने का आग्रह भी किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.