खुशखबरी: इस विभाग में निकली बंपर भर्तियां

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 03:55:15 PM
Good news: Bumpers recruitments in this department

जयपुर। राजस्थान में हताश बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरियों की घोषणा की गई हैं। सोमवार को विधानसभा में कृषि एवं पशुपालन मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने यह घोषणा की है। इन्होंने कहा है कि 900 पशु चिकित्सक एवं 4 हजार पशुधन सहायकों की भर्ती की जाएगी। 

10 करोड़ का बजट प्रावधान

उन्होंने कहा कि इस योजना में बैंक के माध्यम से स्वीकृत परियोजना की राशि का 50 प्रतिशत अधिकतम 20 लाख रुपए प्रति इकाई अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा और क्रियान्वयन हेतु राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से 10 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया जाएगा। 

सन् 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना

सैनी ने विधानसभा में कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने के पूरे प्रयास भी किए जाएंगे। इसके लिए उत्पादकता और उत्पादन में वृद्धि करनी होगी। डॉ. सैनी सदन में मांग संख्या-37 कृषि एवं मांग संख्या-39 पशुपालन एवं चिकित्सा पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। बहस के बाद सदन ने कृषि की 27 अरब 48 करोड़, 13 लाख 83 हजार तथा पशुपालन एवं चिकित्सा की 8 अरब 66 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपए की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दीं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.