त्रिपुरा में माकपा का साथ दे रही है पुलिस : भाजपा

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 11:09:04 AM
Giving the CPI M in Tripura Police BJP

अगरतला। त्रिपुरा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई ने आंदोलनकारियों को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का राज्य पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर पुलिस सत्तारुढ माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का साथ दे रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिपलब देव ने कहा दक्षिण और उत्तरी त्रिपुरा जिले में पुलिस की मौजूदगी में माकपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया जिसमें 24 लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने भी आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के बदले भाजपा के कार्यकर्ताओं की पिटाई की है।

देव ने कहा कि घायलों में पार्टी के जनसंपर्क अधिकारी जनसंयुग प्रमुख, डॉ. आलोक भट्टाचार्य को गंभीर चोट आने के कारण अगरतला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.